15°C New York
September 9, 2026
शराब एवं रेत उत्खनन की बिक्री पर रोक लगानेे एवं शासकीय भूमि पर  हुये
Chhindwara Latest News Politics

शराब एवं रेत उत्खनन की बिक्री पर रोक लगानेे एवं शासकीय भूमि पर  हुये

Sep 8, 2026

चौरई के ग्रामों में संचालित शासकीय स्कूलों की स्थिति में सुधार लाने,
अवैध शराब एवं रेत उत्खनन की बिक्री पर रोक लगानेे एवं
शासकीय भूमि पर  हुये अवैध अतिक्रमण के विरोध में
ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन

Corn city news/छिंदवाड़ा, 07 सितंबर 2026। ओबीसी महासभा द्वारा दिनांक 07 सितंबर 26 दिन सोमवार को तहसील चौरई  के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित समस्त शासकीय  स्कूलों  की  स्थिति में सुधार लाकर शिक्षा के स्तर को सुधारने, बच्चों को मूलभूत सुविधाये उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में जगह – जगह हो रही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाये जाने एवं शराब माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने, क्षेत्र की नदियों से हो रहे अवैध रेत के उत्खनन पर रोक लगायी जाकर  रेत  माफियाओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने, आम जन की स्थानीय एवं लंबे समय से लंबित समस्याओं का त्वरित निराकरण करने, चौरई  के ग्राम कलकोटी में स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 342/1 एवं जंगल की भूमि में ग्राम के दबंग व्यक्तियों अतरलाल वर्मा पिता स्व. गनू वर्मा एवं श्री भागलाल वर्मा द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मुख्यमंत्री आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भवन निर्माण कर प्लाट काटकर विक्रय करने के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी 6 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी है कि कार्यवाही नहीं होने पर पुनः आंदोलन किया जायेगा । इस अवसर पर ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा, भीम सेना के जिलाध्यक्ष शिवम पहाड़े, पवन शाह सरेयाम, राकेश चौधरी,सहित संजय विश्वकर्मा, भोलाराम, रवि वर्मा, अंकित वर्मा,दीपक वर्मा ,गोलू वर्मा  आसाराम वर्मा सहित ग्रामवासी सहित ओबीसी महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।