सतीश गोंडाने भारतीय बौद्ध महासभा जिला छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष बने
Corn city: छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा-भारतीय बौद्ध महासभा/दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया — जो कि भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा स्थापित पंजीकृत संगठन है — के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव द्वारा श्री सतीश गोंडाने को भारतीय बौद्ध महासभा, जिला छिंदवाड़ा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर जिले के बौद्ध समाज, सामाजिक संगठनों एवं कर्मचारी संगठनों में हर्ष व्याप्त है तथा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला स्तर पर सशक्त संगठनात्मक टीम गठन की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में —
श्री सुभाष नागले को कार्यकारी जिला अध्यक्ष,
श्री महेंद्र सोमकुंवर को जिला महासचिव,
श्री मयंक गजभिए को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री सतीश गोंडाने ने बताया कि समिति में कार्य करने हेतु योग्य, अनुभवी, सक्रिय एवं सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके तथा समाजहित के कार्य प्रभावी ढंग से संचालित हों।
साथ ही उन्होंने बताया कि संगठन के माध्यम से जिले के समस्त सामाजिक संगठनों एवं बौद्ध समाज की इकाइयों को एक मंच पर लाकर सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियाँ आपसी समन्वय से संचालित की जाएंगी।
इसी क्रम में आगामी 13 एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जिला स्तर पर भव्य रूप से मनाई जाएगी। जिसमें माल्यार्पण, विचार गोष्ठी, शोभायात्रा एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला पांढुर्णा और पूरी छिंदवाड़ा जिले से सामाजिक बांधो द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई प्रेषित करते हुए अच्छे काम करने के लिए शुभकामनाएं दी है
