15°C New York
April 6, 2026
जुन्नारदेव पुलिस की ऑपरेशन मुस्कान अभियान में दूसरी सफलता
Chhindwara Latest News Madhaya Pradesh

जुन्नारदेव पुलिस की ऑपरेशन मुस्कान अभियान में दूसरी सफलता

Apr 4, 2026

Corn City । जुन्नारदेव। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार माह अप्रैल मे चलाए जा रहे *मुस्कान अभियान* के दौरान दिनाँक 02/04/26 को थाना जुन्नारदेव पुलिस के द्वारा फिर से एक नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया है.

दिनांक 26/03/26 को नाबालिग बालिका रुक्मणी आरसे उम्र 17 वर्ष निवासी चटुआ नवेगांव थाना जुन्नारदेव दिनांक 25/03/26 को घर से बिना बताये कहीं चली गई थी जिसकी रिपोर्ट उसकी माँ के द्वारा दिनाँक 26/03/26 को थाना जुन्नारदेव में लेख कराने पर थाना जुन्नारदेव में _*अपराध क्रमांक 109/26 धारा 137(2) BNS*_ दर्ज कर नाबालिग बालिका की तलाश पतासाजी की जा रही थी! जिसे जुन्नारदेव पुलिस के द्वारा कल 02/04/26 को अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया जाकर उसकी माँ को सुपुर्द किया गया है,

ज्ञात हो कि दिनाँक 01/04/26 को भी जुन्नारदेव पुलिस के द्वारा _*अपराध क्रमांक 102/26 धारा 137(2) BNS*_ मे एक नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया जाकर उसके माता-पिता के सकुशल सुपुर्द किया था.यह जानकर बहुत खुशी हुई। जुन्नारदेव पुलिस द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। ऐसे प्रयासों से न केवल एक परिवार की खुशियां लौटती हैं, बल्कि समाज का पुलिस और कानून व्यवस्था पर विश्वास भी मजबूत होता है।

नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने मे *थाना प्रभारी जुन्नारदेव निरीक्षक जे. मसराम, उप निरीक्षक मनोज चौधरी, उप निरीक्षक पूनम उइके महिला प्रधान आरक्षक 134 प्रेमलता धुर्वे का विशेष योगदान रहा.*