15°C New York
August 17, 2026
सील करने के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा क्लीनिक
Latest News Madhaya Pradesh

सील करने के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा क्लीनिक

Mar 27, 2026

 

प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

CCN/ब्योरों रिपोर्ट। डिंडोरी। जिले के जनपद मुख्यालय अमरपुर में दो दिन पूर्व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर झोलाछाप डॉक्टर प्रणव मंडल के क्लीनिक को सील किया गया था, लेकिन कार्रवाई के महज कुछ ही दिनों बाद फिर से क्लीनिक का शटर खोलकर इलाज शुरू कर दिया गया है। इससे प्रशासनिक की कार्रवाई पर गंभीरता पर सवाल खड़े कर रहे

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है, जब उक्त क्लीनिक पर सील की कार्रवाई की गई । पूर्व में भी कई बार कार्रवाई के बाद संबंधित संचालक द्वारा सील तोड़कर पुनः क्लीनिक संचालित किया जाता रहा है। हैरानी की बात यह है कि सील तोड़ने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई या एफआईआर दर्ज नहीं की जाती।

क्षेत्र में चर्चा है कि इस तरह की लापरवाही से अन्य झोलाछाप डॉक्टरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और कार्रवाई केवल दिखावा बनकर रह गई है। बिना किसी भय के अवैध क्लीनिक संचालित होना आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ माना जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाते हुए संबंधित संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति पर रोक लग सके।

इनका कहना है कि संयुक्त टीम के द्वारा मंगलवार को झोलाछाप डॉक्टर प्रणव मडेल के यहा अवैध क्लिनिक को सील किया गया था लेकिन झोलाछाप डॉक्टर पुनह सील तोड़कर अवैध क्लिनिक संचालित कर दिया इस मामले को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से बात हुआ है ।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सहदेव सिंह मरकाम अमरपुर

इनका कहना है कि अभी मेरे पास डॉक्टर के द्वारा कोई कार्यवाही के लिए नहीं बोले हैं।

अतुल हरदा चौकी प्रभारी अमरपुर