15°C New York
October 5, 2026
चोरी की घटना की शिकायत दर्ज नहीं कर रही थाना देहात पुलिस
Chhindwara Latest News

चोरी की घटना की शिकायत दर्ज नहीं कर रही थाना देहात पुलिस

Sep 9, 2026

चोरी की घटना की शिकायत दर्ज नहीं कर रही थाना देहात पुलिस,उच्चाधिकारियों से जांच की मांग

Corn city छिन्दवाड़ा /श्रीमति लक्ष्मी भलावी एवं मुकेश कुमार काकोड़िया ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि स्थानीय हनुमान नगर वार्ड नं.48 में राहुल मौर्य का मकान किराये से लेकर निवास करते थे एवं वही पर रेडीमेड कपड़ा बनाने की यूनिट का काम शुरू करने वाले थे जिसमें इलेक्ट्रिक 16 मशीन और प्लेन 8 मशीन का रेडीमेड कपडे़ एवं अन्य  सामान सभी की कीमत लगभग 20 लाख रूपये की चोरी दिनांक 23/08/2026 को रात्रि 10 से 11 बजे के लगभग हुई और करीब रात्रि लगभग 11ः30 बजे के बाद हम पहंुचे तो गेट का ताला टूटा है और घर का मेन दरवाजा हुक सहित ताला टूटा
हमने तुरंत 112 डाॅयल का बुलाया 112 में तैनात आरक्षक के साथ जाकर देखा तो घर का सारा सामान चोरी करके ले गये तैनात आरक्षक के द्वारा हमें कहा गया कि आप तुरंत जाकर एफ.आई.आर.दर्ज कराओ हम करीब रात्रि लगभग 12 बजे देहात थाना पहंुचे तो एफ.आई.आर.दर्ज नहीं की गयी यह कि दिनांक 05/09/2026 को देहात थाना बुलाकर थाना प्रभारी गोविन्द सिंह राजपूत के द्वारा हम प्रार्थियों को डराया
धमकाया गया एवं कहा गया कि जो करना है कर लो और जहाँ जाना है वहाँ चले जाओ मैं एफ.आई.आर. नहीं करूंगा । आगे हम दोनेां प्रार्थियों पुलिस के उच्चाधिकारियों से मांग करते है कि उक्त घटना की यथाशीघ्र जांच करवाकर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जावें।