15°C New York
February 15, 2026
Chhindwara Politics

ऐपस्टीन मामले में बचने के लिये अमेरिका के लिये भारत को कृषि बाजार बनाने का सपना..

Feb 16, 2026

केन्द्र सरकार ऐपस्टीन मामले में बचने के लिये अमेरिका के लिये भारत को कृषि बाजार बनाने का सपना बंद करें और भारत के किसानों की उपज का बढ़कर सबसिडी के साथ समर्थन व बाजार मूल्य बढ़ाकर खरीदा जावें :जनकिसान पार्टी

कॉर्न सिटी। छिंदवाड़ा।राष्ट्रीय जन किसान पार्टी के अध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे ने केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुये देश के किसान हित में यह आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार के कुछ कद्दार नेता ऐपस्टीन मामले में लिप्त होने से बदनामी और जेल से बचने के कारण अब

प्रधानमंत्री मोदी जी अमेरिका के दबाव /शरण में है और अखबार की खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री जी ने अमेरिका की फसलें और उपज सस्ते दामों पर भारत में बेचने के लिये भारत को अमेरिका का कृषि बाजार बनाने की घोषणा गैर जिम्मेदाराना

निर्णय से कर रहे है यह भारत के किसानों के लिये काला कानून होगा ।

किसान नेता ने केन्द्र सरकार पर यह भी आरोप लगाया है कि देश के किसानों की मक्का ,सोयाबीन ,कपास,मूंगफल्ली व फल ,सब्जी के लिये निर्यात बंद करते हुये घोषित समर्थन मूल्य ना देकर किसानों का मंडी और बाजार व्यापारी से भारी मुनाफाघोरी कराते हुये किसानों का घोर शोषण कराकर किसानों को कर्ज बाजारू बनाकर किसानों को आत्महत्या करने की दिशा में झोंक रही है। किसान

अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुये कहा है कि मध्यप्रदेश की सरकार ने किसानों की उपज बढ़ाने लगने वाले सभी उर्वरक ,रासायनिक खाद को सहकारी समितियों से बंद कराकर आॅनलाइन रासायनिक प्रक्रिया शुरू करने किसानों के लिये नया काला कानून ला रही है जिसका प्रदेश के सभी किसान घोर विरोध करते है। अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार को अगाह किया है कि वे अमेरिका या अन्य देशों के किसानों की फसल बेचने के लिये भारत को विदेशी कृषि बाजार बनाने की विचारधारा और कानून बंद कर दें अन्यथा देश के किसान पंजाब किसान आंदोलन जैसा फिर से उग्र आंदोलन देशव्यापी स्तर पर कर भाजपा सरकार का घोर विरोध करेगी। जिसकी जबावदेही केन्द्र सरकार की होगी।