प्रतिबंध के बावजूद किए जा रहे नलकूप खनन
शासन प्रशासन की शक्ति पर उठे सवाल
CCN/जिला ब्योरों चंद्र कुमार यादव का रिपोर्ट
अमरपुर। डिंडौरी जिले को जल अभावग्रस्त घोषित करते हुए नलकूप खनन पर जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर डिंडौरी द्वारा प्रतिबंध लगाया गया हैं। जारी आदेश में यह भी उल्लेख किया गया हैं कि अगर किन्हीं परिस्थितियों में
आवश्यक हो तो एसडीएम के अनुमति उपरांत ही नलकूप खनन हो सकता हैं। परंतु अमरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंधौली के पोषक ग्राम छिंदहा में महेंद्र कुमार वास्पे को कृषि विभाग द्वारा नलकूप खनन स्वीकृत हुई हैं। परंतु प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल सकी हैं। फिर भी बगैर
अनुमति के मंगलवार को दोपहर में मशीन लगाकर नलकूप खनन किया जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी अनुसार मौके पर पहुंचते ही मीडिया टीम को देखकर खनन कार्य बंद कर मशीन लेकर भाग खड़े हुए। साथ ही सपोर्ट ट्रक में फैले सामग्री लेकर निकल गया। जानकारी के आधार पर लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग से अधिकारी पहुंच कर पंचनामा तैयार किए गए हैं। वहीं पंचनामा में उल्लेख किया गया है कि बिगर अनुमति के खनन किया जाना पाया गया जिला प्रशासन एवं संम्बधित विभाग द्वारा आगे क्या कार्यवाही होती हैं यह तो समय के गर्त में छुपी हुई है
