पिपलानी चौराहे पर भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया- राज कुमार गोदिया 

bhopal update: राजधानी भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया,कार्यक्रम श्री वाल्मीकि बहुजन समाज विकास संघ मध्य प्रदेश के आयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राज कुमार गोदिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य श्रीमती छाया ठाकुर जी,एवं भारतीय जनता पार्टी आनंद नगर मंडल के लोकप्रिय मंडल अध्यक्ष संतोष ग्वाला की गरिमा पूर्ण उपस्थिति में आयोजित हुआ। पार्षद श्रीमती छाया ठाकुर एवं मंडल अध्यक्ष संतोष ग्वाला ने सर्वप्रथम भगवान वाल्मीकि जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पमाला से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद वार्ड 64 एवं महापौर परिषद सदस्य श्रीमती छाया ठाकुर ने भगवान वाल्मीकि जी के द्वारा लिखा गया प्रथम माहा काव्य वाल्मीकि रामायण के जीवन वृत्तांत पर विस्तार से संबोधन में बताया,तथा उनके बताएं मार्ग पर चलने आव्हान किया।

 

विशेष मुख्य अतिथि आनंद नगर मंडल अध्यक्ष संतोष ग्वाला ने बताया कि भगवान वाल्मीकि ने श्री राम के जन्म के पूर्व ही महा काव्य रामायण में उनके जीवन पर्यंत होने वाली घटनाओं पर विस्तार से उल्लेख कर दिया था,उनकी दूर द्रव्य दृष्टि का शाश्वत प्रमाण हैं।

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोदिया ने संबोधन में बताया कि भगवान वाल्मीकि के शिष्य लव कुश को आध्यात्मिक एवं धनुष विद्या में इतना निपुण बनाया की उनका मुकाबला कोई नहीं कर पाया। हम ऐसे ऋषि की संतान हैं,जो समाज को गर्व वा गौरांवित कराती है।

शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में वाल्मीकि समाज को आगे बढ़ना चाहिए तथा बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए,ताकि समाज मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ ले सके।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति युवा मोर्चा के संजय शुक्रवारिया,वाल्मीकि समाज अधिकारी कर्मचारी संघ भारत के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश गणेश राम चांवरिया, समाज सेवी मनोज नहरिया, सचिव ओम प्रकाश वाल्मीकि ने भी विचार रखे।

इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथियों तथा समिति सदस्यों का भगवान श्री राम के नाम का गमछा से स्वागत किया गया। तथा हजारों की संख्या में हलवे का वितरण किया गया। इस अवसर पर जीवनलाल विद्यालय जीवन लाल विषैला अंकित समसेरिया सुनील कुंडे ,विजय मेहरा,रवि मीणा, दीपक जाट,कौशलेंद्र यादव, मोनू मालवीय,राजेश शर्मा, अरुण वर्मा,शुभम मैना, जेपी रोहर,शशांक रोहर,अभिजीत झा,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रवक्ता रोहित राज गोदिया एवं अतिथियों का आभार राहुल राज गोदिया ने व्यक्त किया।

By Corn City

D.R.DONGRE CCN registered on 09/06/2021 as print media: print weekly, CCN registered on 18/07/2021 as electronic media ; provides daily updates. CCN registration number: MPHIN/2021/79861. The director of ccn is Mr. D.R.DONGRE and editor in chief Mr. AJAY SHINGH.