15°C New York
August 21, 2026
मजदूरी की शिकायत लेकर जनपद पहुंचे मजदूर 
Latest News Madhaya Pradesh

मजदूरी की शिकायत लेकर जनपद पहुंचे मजदूर 

Aug 18, 2026

CCN/चंद्रिका यादव जिला ब्योरो रिपोर्ट

मो,7067219272

डिंडोरी/डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गिठौरी की पोशाक ग्राम गोरखपुर की मजदूर कम मजदूरी की शिकायत लेकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे और जानकारी दी कि कंट्रोल टेंच का कार्य किये है जहां लेटाना जमा हुआ था जिनकी सफाई करने के बाद कंट्रोल खुदाई की गई है शासन द्वारा मजदूरी दर 300 कर दिया गया है परंतु उन्हें 216 रुपए दिन का भुगतान किया जा रहा है और इसके पूर्व भी उन्हें 203 का भुगतान किया गया था मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि उप यंत्री कभी कार्य स्थल पर पहुंचते ही नहीं है उपस्थित मेटो ने भी बताया कि उप यंत्री कौन है उन्हें पहचानते ही नहीं है जिन्होंने यह बताया कि कंट्रोल खुदाई के साथ सफाई का मूल्यांकन नहीं किया गया है जिन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश नारनोरे ने समझे देते हुए काहे की सफाई करने का मूल्यांकन करने का आश्वासन दिए तब कहीं जाकर मजदूरों ने वापस जाने को तैयार हुए मजदूर यह भी कहा कि इस प्रकार उनकी ही ग्राम पंचायत में हमेशा काम मूल्यांकन किया जाता है अन्य ग्राम पंचायत में 280 290 का भुगतान मजदूर को मिल रहा है यह भी कहा गया कि शायद उप यंत्री एवंसरपंच के बीच ताल मेल नहीं जम रहा है इसी वजह से कम मूल्यांकन कर रहे हैं जानकारी दी गई की सरपंच से उपयत्री ने कहा कि इससे ज्यादा मूल्यांकन नहीं करूंगा मैं चाहूं तो 50 दिन का मूल्यांकन कर दूंगा मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

इनका कहना है सहायक यंत्री को भेज कर दिखवा लेता हूं लोकेश नरनोरे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतअमरपुर

इनका कहना है सरकार में बैठे लोग झूठ बोलते रहते हैं और मजदूर परेशान हो रहे हैं यह तो मजदूर का शोषण हो रहा है महेंद्र ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर