15°C New York
October 28, 2026
बढ़ता बिल ,बढ़ती समस्या कांग्रेस ने दिया धरना
छिंदवाड़ा ताजा खबर

बढ़ता बिल ,बढ़ती समस्या कांग्रेस ने दिया धरना

Aug 5, 2021

CCN/डेस्क

छिंदवाड़ा में आज बिजली बिल की समस्या ,को लेकर बिजली बिलों में सुधार, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नहीं मिलने, पुराना टैरिफ लागू करने ,बिजली दरों में वृद्धि वापस लेने, विद्युत लाइनों के उचित रखरखाव सहित अन्य विद्युत समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा खजरी चौंक विद्युत विभाग के सामने धरना प्रदर्शन कर अधीक्षण यंत्री महोदय के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।

उक्त प्रदर्शन में  कांग्रेस कमेटी म. प्र. उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे , प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कामिनी शाह ,शहर कां.क. अध्यक्ष पंकज शुक्ला ,निगम ग्रा. अध्यक्ष  शिवारे , ब्लॉक कां. क. ग्रा. अध्यक्ष जीवन सिंह रघुवंशी , आनंद बक्षी  , सुरेश कपाले , जय सक्सेना एवं कांग्रेस के सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।