15°C New York
October 27, 2026
बाइक कार की टक्कर में तीन घायल ,,
मध्यप्रदेश

बाइक कार की टक्कर में तीन घायल ,,

Dec 9, 2021

 

CCN-गाडासरई

डिंडोरी/गाड़ासरई , गुरुवार को सुबह 10 30 बजे ग्राम घोपतपुर में बाइक सवार और कार की बीच टक्कर हो गई ,जिसमे तीन लोग घायल हो गए, घोपतपुर डूमरटोला निवासी गोडू अहीर पिता दुख्खू गोड़ , उम्र 45 वर्ष ,नंदकुमार गोड़ पिता नर्वद गोड़ ,उम्र 30 वर्ष , उमेश गोड़ पिता हीरा सिंग गोड , उम्र 30 वर्ष ,तीनो अपनी बाइक से सागरटोला की ओर जा रहे थे, वही दूसरी तरफ सागरटोला से बजाग की ओर कार क्रमांक mp20 CE 4185 जा रही थी , वही घोपतपुर से एक ट्रक भी निकल रहा था , बाइक सवार ट्रक और कार के बीच मे बाइक निकालने के चक्कर मे दोनों गाड़ियों के बीच मे फस के रह गए , और तीनों घायल हो गए , तीनो को सिर और हाथ पैर में गहरी चोट आई है ,घटना की जानकारी 100 डायल स्टॉप साधू सिंग व पायलट भीम यादव को दी गई , जिन्होंने तीनो घायलों को गाड़ासरई के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया ,जहा उन तीनों का इलाज किया जा रहा है,