15°C New York
October 23, 2026
ताजा खबर प्रादेशिक मध्यप्रदेश

बारिश से, वृद्धा महिला का घर धराशायी हो गया

Aug 2, 2021

चंद्रिका यादव

डिंडोरी: अमरपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भाखा के ग्राम चौरा निवासी वृद्धा कुसमी बाई का मकान अचानक धराशाई हो गया मकान गिरने से वृद्धा कुसमी बाई,पर विपत्तियों का पहाड़ टूट गया है बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पूर्व कुसमी बाई के पति का देहांत हो गया है वह अपने दो छोटे छोटे नाती राम प्रकाश और रामचरण के साथ इस मकान में रह रही थी ऐसी परिस्थितियों में बारिश के कारण उसका मकान धराशाई हो गई भारी बरसात में गरीबी से जूझ रहे परिवार के सामने खड़े संकट में उन्हें स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है बिगड़े हालत में परिवार को प्रशासन से मदद की दरकार है स्थानीय लोगों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से गरीब परिवार की मदद करने की मांग की है