15°C New York
October 23, 2026
शोभा की सुपारी बने सुलभ शौचालय
छिंदवाड़ा

शोभा की सुपारी बने सुलभ शौचालय

Aug 3, 2021

छिंदवाडा/ मोहखेड़ :- जनपद पंचायत मोहखेड़ के अंतर्गत ग्राम चिखलीकला में स्वच्छता सर्वेक्षण में बने शौचालय में आज भी ताले लटके है ठेकदार एवम् सरपंच द्वारा घटिया मटेरियल डलवाकर जैसे तैसे शौचालय का निर्माण करवा दिया गया परंतु आज तक उसे आमजनों के उपयोग हेतु नही खोला गया बारिश भी शुरू हो गई है जिससे महिला एवम् बच्चो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस शोभा सुपारी बने शौचालय के घटिया निर्माण के फर्जी बिल लगाकर अच्छी मोटी रकम सरकार से वसूली गई है फिर भी ग्रामीणों के उपयोग हेतु इसे अभी तक क्यों नहीं खोला गया।आखिर इन शौचालय का निर्माण क्यों किया गया है आमजनों के उपयोग हेतु या फिर शोभा बढ़ाने के लिए ।