15°C New York
October 24, 2026
छिंदवाड़ा

संत निरंक कारी मंडल द्वारा रक्त शिविर एवं वृक्षारोपण कल 

Aug 14, 2021
छिन्दवाड़ा:- सतगुरू माता सुदीक्षा जी की असीम कृपा से संत निरंकारी मंडल दिल्ली ब्रांच छिन्दवाड़ा द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2021 को 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में वृक्षारोपण किया जायेगा । जिसमें ब्रांच छिन्दवाड़ा के द्वारा सतपुड़ा क्लब में समय सुबह 11 बजे में 75 पौधे लगाये जायेंगे तत्पश्चात् जिला अस्पताल में ब्लड की कमी को देखते रक्तदान शिविर का आयोजन सिंधु भवन ,मोहन नगर छिन्दवाड़ा में समय दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया गया हैं जिसमंे अधिक से  अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान शिविर को सफल बनायें ।‍