छिंदवाड़ा।। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ व सांसद नकुल नाथ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी के निर्देश पर जिला कॉन्ग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ऑक्टे के द्वारा सीताराम डेहरिया को जिला कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया आज स्थानीय राजीव भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से सीताराम डेहरिया को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

डेहरिया काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के अनेकों पदों में रहे हैं।इसके पूर्व में वर्ष 2010 से 2015 तक छिंदवाड़ा जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद रहे।हर्रई विकासखण्ड में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष भी रहे।वही डेहरिया को जिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का विश्वास पात्र माना जाता है।हर्रई अमरवाड़ा विधानसभा में इनकी राजनीति में काफी अच्छी पकड़ है।सीताराम डेहरिया को सभी विधायक कमलेश शाह सहित जिले के पदाधिकारियों व कार्यर्ताओं ने बधाई प्रेषित की।

नवनियुक्त सीताराम डेहरिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सांसद नकुल नाथ व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

By CCN

D.R.DONGRE CCN registered on 09/06/2021 as print media: print weekly, CCN registered on 18/07/2021 as electronic media ; provides daily updates. CCN registration number: MPHIN/2021/79861. The director of ccn is Mr. D.R.DONGRE and editor in chief Mr. AJAY SHINGH.