CCN/कॉर्नसिटी
मंगलवार को गोटमार खेल खत्म हो गया। दिनभर खूब पत्थरबाजी हुई सैकड़ों लोग घायल भी हुए। सूर्यास्त होते-होते खेल खत्म हो गया लेकिन छोड़ गया कई जख्म।
छिंदवाड़ा/पांढुर्ना:- मंगलवार को गोटमार खेल खत्म हो गया। दिनभर खूब पत्थरबाजी हुई सैकड़ों लोग घायल भी हुए। सूर्यास्त होते-होते खेल खत्म हो गया लेकिन छोड़ गया कई जख्म। खेल के दूसरे दिन बुधवार को सिविल अस्पताल सहित प्राइवेट अस्पतालों में खिलाड़ी अपना उपचार कराने के लिए पहुंचे थे। जख्मों पर दवा लगाकर पट्टी लगाई गई। इस दौरान उपचार के लिए 12 घायलों का एक्स रे किया गया । खिलाडिय़ों को अपने जख्मों को लेकर किसी तरह का मलाल नहीं था। खेल के दौरान जल्दी झंडा लाए जाने को लेकर नाराजगी थी।
रात को दो और को रैफर
गोटमार खेल में घायल हुए और दो घायलों को देर रात जिला अस्पताल रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार नंदगोपाल रामटेके अंबा वार्ड 50 वर्ष और विक्की लीलाधर चोपड़े निवासी वाडी 25 वर्ष को घायल होने के बाद जिला चिकित्सालय में रैफर किया गया है।
गोटमार के लिए गाया पंडाल चुरा ले गए चोर
पांढुर्ना गोटमार खेल के लिए अंबाड़ा बायपास पर लगाया गया पंडाल चोरों ने चुरा लिया। पुलिस को दी शिकायत में एक डेकोरेशन के संचालक रामभाउ बालपांडे नेबताया कि नगर पालिका परिषदके आदेश पर अंबाड़ा बायपास पर 15 बाय 15 का वाटर प्रूफ पंडाल लगाया गया था। जिसमें 12 एंगल पाइप और पर्दा, तिरपाल लगाए गए थे। इसी तरह नीलकंठ बायपास पर रोड पर लगाए गए पंडाल तोडक़र 3 लोहे के पाइप 6 सितंबर की रात को चुरा लिए गए। इस चोरी में डेकोरेशन संचालक को 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। आवेदक ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर सख्त सजा देने की मांग की है।