CCN/डिंडोरी /गाड़ासरई

डिंडोरी/गाड़ासरई बापा बनवासी उत्तर माध्यमिक विद्यालय बोंदर जिला डिंडोरी के भूतपूर्व छात्र छात्राओं ने एक अनोखी पहल प्रारंभ की है मध्य प्रदेश के इतिहास में यह पहला कारनामा कर दिखाया है। इनके द्वारा ओल्ड स्टूडेंट जनभागीदारी समिति बोंदर बनाई गई है। तथा इनके द्वारा बोंदर स्कूल त्रिभुज मुंडा महल कन्या आश्रम बालक आश्रम जोकि बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। उसके जीवन उद्धार करने का संकल्प लेकर समिति कार्य कर रही है। साथ ही स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था शिक्षकों की व्यवस्था प्रयोगशाला जल व्यवस्था शौचालय इत्यादि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जनभागीदारी समिति के द्वारा तन मन धन से प्रयास जारी कर दिए गया हैं।

 इस को सुदृढ़ करने के लिए शासन प्रशासन स्तर पर भी कोशिश से जारी की गई है। इस समिति में लगभग वर्तमान में 260 सदस्य शामिल हैं। जो आपस में स्वैच्छिक चंदा कर त्रिभुज में तार की बाड़ा मुख्य द्वार क्यारियां पौधे लगाकर सुसज्जित करने का कार्य चल रहा है। ज्ञात हो कि 10 जनवरी 2022 दिन सोमवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुरुकुल संस्थापक महान समाजसेवी शिक्षाविद पंडित द्वारका प्रसाद बिल्थरे की त्रिभुज में मूर्ति का अनावरण कैबिनेट ट्रेवल मंत्री सुश्री मीना सिंह जी मध्य प्रदेश शासन के कर कमलों द्वारा कराया जा चुका है।

क्षेत्रीय विधायक ओमकार मरकाम ओम प्रकाश धुर्वे बनवासी सेवा मंडल के अध्यक्ष अशोक अवधिया इस पुनीत कार्य के साक्षी बने मुख्य रूप से यहां अध्ययन किए हुए छात्र छात्राओं में से ये उपस्थित रहे। पंडित द्वारका प्रसाद बिल्थरे के परिवार से लल्लू प्रसाद दुबे विजय लक्ष्मी दुबे मंगला मिश्रा विनय कुमार बिल्थरे झामेश्वर बिल्थरे के अलावा अकबर अली अंसारी डॉ मानसिंग करपेती बिसाहू सिंह पंद्राम धनेश परस्ते एम.एस. पूषाम केहर सिंह मरावी श्रीमती सुमन श्याम शंभू सिंह कुशराम कुसुम बहन जी तारा मरकाम ए. एस .भरद्वाज राजा बलि मरकाम गंगा मरकाम जी. सी. नागेश फूल सिंह मरकाम विमला परस्ते के अलावा सैकड़ों भूतपूर्व छात्र छात्राएं आसपास गांव के ग्रामीण जन कन्या आश्रम बालक आश्रम नेहरू छात्रावास एवं बापा वनवासी उत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य गुरु जन छात्र-छात्राएं एवं ओल्ड स्टूडेंट जनभागीदारी समिति के मार्गदर्शक मंडल से जोहान मरकाम प्राचार्यअजय मरकाम प्राचार्य यू.एस. मरावी सुमन परस्ते मैडम प्रभा मरावी शांति मैडम सुलोचना मरावी दयावती मरावी संरक्षक अजय मरकाम बससो पनरिया नरवदिया मरकाम सरपंच मनोरमा मरकाम जनपद अध्यक्ष रुदेश परस्ते ओल्ड स्टूडेंट जनभागीदारी समितिअध्यक्ष मकरंद मरकाम उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ खान संतोष मार्को संयोजक मंडल से मोहम्मद सईद खान आनंद मरकाम द्वारका मरावी पूरन मार्को गेंदसिंह परस्ते सचिव जे.पी. बिल्थरे कोषाध्यक्ष रमेश मरावी सह सचिव सुरेंद्र मार्को संगठन मंत्री रामजी साहू संदीप मरकाम अखिलेश मरकाम आनंद खेरवार संतोष खैरवार डॉ यूसुफ सिद्दीकी नीरज मरकाम सुनाओ सिंह धुर्वे जी की गरिमामय उपस्थिति में पूर्ण भव्यता के साथ इतिहास का नया अध्याय लिखा गया।

समिति आगे कार्य को पूरे समर्पण के साथ निरंतर जारी रखने के लिए प्रयासरत रहेगी। जब तक की बोंदर स्कूल मुंडा महल बालक आश्रम त्रिभुज कन्या आश्रम का जीर्णोद्धार नहीं हो जाता। ज्ञात हो कि यह पहली कमेटी होगी जोकि अपने पूर्व विद्यालय में आकर समय एवं तन मन धन लगाकर पुनीत कार्य को अंजाम दे रही है। इस बात की बोंदर के आसपास के गांव में विशेष चर्चा है। और सराहना की जा रही है।…ब्यूरो रिपोर्ट डिंडोरी 

By Corn City

D.R.DONGRE CCN registered on 09/06/2021 as print media: print weekly, CCN registered on 18/07/2021 as electronic media ; provides daily updates. CCN registration number: MPHIN/2021/79861. The director of ccn is Mr. D.R.DONGRE and editor in chief Mr. AJAY SHINGH.