15°C New York
February 16, 2026
18 कि.मी.मैराथन दौड का हुआ आयोजन
Chhindwara Sports

18 कि.मी.मैराथन दौड का हुआ आयोजन

Feb 16, 2026

पुलवामा हमले में शहीद हुये जवानों की स्मृति में 18 कि.मी.मैराथन दौड का हुआ आयोजन

कॉर्न सिटी।छिंदवाड़ा: 14 फरवरी ।छिंदवाड़ा फिजिकल एकेडमी द्वारा पुलवामा शहीदों की स्मृति में 18 किमी मैराथन दौड़ पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन करते हुए एक विशेष मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ छिंदवाड़ा पुलिस लाइन से सीमारिया हनुमान मंदिर तक आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने 18 किलोमीटर की दूरी तय की। इस आयोजन में लगभग 30 जवानों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर देशभक्ति और समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य सहयोग गुलाबरा स्थित उर्वशी जनरल स्टोर्स के संचालक (एडवोकेट) आकाश यादव एवं सागर यादव द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा स्वल्पाहार की व्यवस्था भी कराई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अकुल इरपाची ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सुमित पन्द्रम को मिला, जबकि तृतीय स्थान विकाश यधुवंशी ने हासिल किया। चतुर्थ स्थान बलराम चंद्रवंशी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के संचालक कोच मिथुन धुर्वे, उप संचालक प्रवीण घागरे, पी टी आई शशिक सर, आर्मी रविन्द्र अहके सर, देवीदास उईके, प्राहिम तुमड़ाम, शुभम जी सहित समस्त टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस आयोजन में सुरक्षा एवं पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया, इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति, फिटनेस और अनुशासन का संदेश देने का प्रयास किया गया।