15°C New York
August 19, 2026
*पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, जिले में सुख शांति की कामना
छिंदवाड़ा धर्म

*पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, जिले में सुख शांति की कामना

May 11, 2022

 

*विहिप मातृशक्ति- दुर्गावाहिनि ने मनाया भगवती माता सीताजी का प्रगटोत्सव*

छिन्दवाड़ा। विहिप मातृशक्ति- दुर्गावाहिनि द्वारा भगवती माता सीता का प्रगटोत्सव मनाया गया। जिसमें सभी दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति एंव बजरंगी राम मंदिर पुलिस ग्राउंड छिंदवाड़ा में उपस्थित थे। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवती माता सीता से सुख-शांति की कामना की गई।

इस दौरान दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका देवी पूजा किशोरी (जिला छिंदवाड़ा), मातृ शक्ति की नगर सयोजिका रेखा जी चौरे एवं मुस्कान ऊईके, शीतल ऊईके, शिवानी मालवी, वंदना यादव एवं अन्य बहनों के साथ ही बजरंग दल जिला सह संयोजक शैलेष यदुवंशी, बजरंग दल महानगर संयोजक अंशुल यादव, सह संयोजक नीलेश चंद्रवंशी, सह संयोजक रिंकू पाल, गौरक्षा प्रमुख सोनू कहार, मिलन प्रमुख राहुल विश्वकर्मा, राहुल कुमार जी उपस्थित रहे।