15°C New York
December 6, 2025
सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष
छिंदवाड़ा राजनिती

सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष

Sep 9, 2025

प्रकाश मेहरोलिया को मिली जिम्मेदारी, बने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष

Chhattisgarh update:अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन में संगठन विस्तार की प्रक्रिया के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले से प्रकाश मेहरोलिया को जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष चरणसिंह टांक के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मगन झांझोट द्वारा की गई।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज लंबे समय से अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्षरत है और अब उनकी पहली प्राथमिकता कर्मचारियों से जुड़े अहम मुद्दों को शासन-प्रशासन के सामने मजबूती से उठाना रहेगा। साथ ही सफाई कर्मचारियों की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए संगठनात्मक रूप से प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे और समाज की आवाज को हर मंच पर बुलंद करेंगे। उनके अनुसार, संगठन तभी मजबूत बन सकता है जब कर्मचारी एकजुट होकर अपने हक के लिए संघर्ष करें।

प्रकाश मेहरोलिया की नियुक्ति पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है।जसपाल मेहरोलिया, नीरज सनकत, महेश पवार, गणेश गोदरे, युवराज पवार, नीरज डागोर, भगवानदास सरवन, अनिल इंगले, सुमित भांवरकर, महादेव गायकवाड़, शरद गोदरे, महेंद्र पावर सहित कई सामाजिक बंधुओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।