15°C New York
April 14, 2026
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने समाज में बेटियों की सोच और निर्णय लेने की क्षमता को महत्व मिलना जरूरी
Madhaya Pradesh छिंदवाड़ा

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने समाज में बेटियों की सोच और निर्णय लेने की क्षमता को महत्व मिलना जरूरी

Apr 7, 2026

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने समाज में बेटियों की सोच और निर्णय लेने की क्षमता को महत्व मिलना जरूरी के उद्देश्य से महिला आलोक फाउंडेशन एवं महिला संगठन का जिला स्तरीय सम्मान समारोह ,,,अनिता वर्मा

Corn City चौरई /छिंदवाड़ा अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा मध्यप्रदेश का संगठन अधिकारी कर्मचारी संगठन आलोक संघ महिला फाऊंडेशन के तत्वाधान में महिला जिला अधिवेशन एवं सम्मान समारोह अन्नपूर्णा लॉन चौरई जिला छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम 1857 की क्रांति में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई व 1842 की क्रांति के विद्रोही क्रांतिवीर राजा हृदय शाह लोधी व समाज के महापुरुषों को याद करते हुए उनके छायाचित्रों पर अतिथियों में आलोक संघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विजय बरैया प्रदेश उपा. लखन वर्मा प्रदेश प्रचार मंत्री एड. देवेंद्र वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष अजबसिंह पटेल चंद्रसिंह पटेल सुखलाल वर्मा जयपाल जंघेला चेनसुख जंघेला जिला अध्यक्ष विनोद वर्मा आलोक सरपंच ऋषि पटेल अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा की राष्ट्रीय सचिव अनिता मदन वर्मा प्रदेश अध्यक्ष कमलेश हरि वर्मा आलोक संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कामिनी दिलीप राजपूत प्रदेश आलोक के अध्यक्ष श्रीमती सरोज गिरिया श्रीमती पटेल एडवोकेट लक्ष्मी सुलाखे कंचन वर्मा जिला पंचायत सदस्य गण कुसुम ऋषि पटेल लेखवती चैनसुख जंघेला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक श्रीमती ममता वर्मा विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति जिला संयोजिका नेहा दिनेश वर्मा , पूर्व सरपंच श्रीमती शिवकुमारी भागीरथ वर्मा , सकून वर्मा श्रीमती प्रीति वर्मा मिथिलेश जयपाल जंघेला सरिता वर्मा जिला अध्यक्ष आलोक महिला फाउंडेशन द्वारा माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना रानी अवंती बाई की शौर्यगाथा व राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ हुई 10th 12th की बोर्ड परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को पुरस्कृत और उनका सम्मान किया गया महिला फाउंड़ेशन की महिलाओं के द्वारा बेहद रंगारंग कार्यक्रम रंगोली और प्रश्नोत्तरी आयोजित किए गए जिसे सभी ने सराहा वीरांगना रानी अवंती बाई की फोटो मोमेंटो प्रमाण पत्र और पुरस्कार सभी प्रतिभागियों को अतिथियों के हस्ते दिया गया कार्यक्रम का आयोजन महिला फाऊंडेशन आलोक संघ द्वारा रखा गया था जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए और समाज में बेटियों की सोच और निर्णय लेने की क्षमता व विचारों को महत्व मिलना जरूरी है राष्ट्रीय सचिव अनिता वर्मा ने कहा आलोक संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कामिनी राजपूत ने महिला फाऊंडेशन और आलोक संगठन से जोड़ने की बात कहा महिला प्रदेश अध्यक्ष कमलेश हरि सिंह वर्मा ने कहा कि 28 अप्रैल 2026 को जंबूरी मैदान भोपाल में राजा हृदय शाह बुंदेला क्रांति के क्रांतिवीर की शौर्य यात्रा पूरे प्रदेश से निकाली जा रही है जो जंबूरी मैदान पहुंचेगी आप सभी को पहुंचना है जिला पंचायत सदस्य कुसुम ऋषि पटेल ने सभी महिलाओं को प्रेरित किया और कहा कि जि.पं. सदस्य लेखवती जंघेला ने कहा कि महिला का यह प्रथम अधिवेशन महिला को प्रेरणा देगा और डॉक्टर प्राजंलि वर्मा ने अपने विचार रखें नेहा दिनेश वर्मा ने 28 अप्रेल के सम्बन्ध मे सभी को राजा हृदय शाह का कार्यक्रम के संबंध में आमंत्रण पत्र वितरण किया पूर्व सरपंच रही श्रीमती शिवकुमारी भागीरथ वर्मा ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी पुरुषों और समाज को सहयोग करने की बात रखी “महिलाओं को बराबरी देना बदलाव नहीं, समाज की जरूरत है।”महिलाओं को केवल सम्मान नहीं, अधिकार भी चाहिए और

नारी सशक्त होगी, तभी देश शक्तिशाली बनेगा।”

यही सोच हमें आगे और मजबूत बनाएगी ,नशा से दूर रहने की बात कहा साथ ही। वर्तमान में झिरिया सरपंच भागीरथ वर्मा जी ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि गांव में हर महिला सुरक्षित और सशक्त बने ,गांव नशा मुक्ति बने। प्रतिभावान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया मंच संचालन आलोक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ममता वर्मा ने और आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सरिता वर्मा ने किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि और आलोक संघ के एवं समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे! सभी ने एकराय मे कहा कि समाज में “बेटियों की शिक्षा, स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान पर काम करना ही असली विकास है।हमें सोच बदलकर उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना होगा।”