नप उपाध्यक्ष ने चौरई में कृषि संकाय खोलने की मांग
नप उपाध्यक्ष सिरपत नायक ने शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र….
कॉर्न सिटी।छिंदवाड़ा। डेस्क।छिंदवाड़ा / छिंदवाड़ा जिले की चौरई तहसील में शासकीय विद्यालय में कृषि संकाय न होने से विद्यार्थियों को अन्य जगह पढ़ाई करने जाना पड़ रहा है। जिससे गरीब परिवारों के बच्चों को असुविधा एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसी गम्भीर मुद्दे को विद्यार्थियों के हित में उठाते हुए अब जन प्रतिनिधियों ने सरकार व अधिकारियों को पत्र लिख कर सादीपनी विद्यालय में कृषि संकाय खोलने की मांग रखी है।
चंदनवाड़ा में विद्यालय निर्माण हेतु आवंटित हो
चुकी है भूमि..
सिरपत नायक ने बताया कि चौरई विकासखंड कृषि प्रधान क्षेत्र हैं। विकासखंड चौरई के आसपास कोई भी कृषि संकाय के विद्यालय नहीं है। विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य और उनको हो रही आसुविधा को लेकर, स्थानीय अभिभावकों की मांग एवं आवश्यकता अनुसार शासकीय सांदीपनी विद्यालय चौरई में कृषि संकाय संचालन के लिये पर्याप्त कक्ष एवं सांदीपनी विद्यालय को प्रदत्त खसरा नंबर 406/2 रकबा 4 हेक्टेयर भूमि ग्राम चंदनवाडा चौरई में उपलब्ध हैं एवं पत्र लिख जल्द से जल्द कृषि संकाय खोलने की मांग की है।
