अमरपुर में गूंजा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, अजय सिंह का हुआ भव्य स्वागत
CCN/डिंडोरी ब्योरो रिपोट
डिडौरी। Corn city news.जिले के ब्लाक मुख्यालय अमरपुर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अमरपुर द्वारा अंजय सिह का स्वागत में ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।शनिवार को आयोजित अति आवश्यक बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। जगह-जगह फूल-मालाओं, नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ “राहुल भैया” का आत्मीय अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम स्थल पूरी तरह कांग्रेसमय नजर आया।बैठक का नेतृत्व ओमकार सिंह मरकाम ने किया। इस दौरान अजय सिंह ने संगठनात्मक गतिविधियों की गहन समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।सभा को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उनके संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर कांग्रेस के नारों से गूंज उठा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति और उत्साह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। अमरपुर में लंबे समय बाद कांग्रेस का ऐसा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओमकार सिंह मरकाम (डिण्डौरी विधायक एवं जिलाध्यक्ष), नारायण सिंह पट्टा (विधानसभा बिछिया विधायक), भूपेंद्र मरावी (कांग्रेस महासचिव), महेन्द्र सिंह ठाकुर (ब्लॉक अध्यक्ष), अमन पाठक (युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष), फूल सिंह मरकाम (जिलाध्यक्ष सरपंच संघ), हेमंत हरदहा (पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष), केवल कृष्ण नेटी (आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष), लियाकत अली (समाज कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव), चमरू सिंह चिड़चड़िया (बैगा समाज ब्लॉक अध्यक्ष), राजेश पटले (आदिवासी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष), राम सिंह मरावी (ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री), शंकर सिंह कुशराम (उपसरपंच बोधघुण्डी), गणेश पुशाम (मंडलम अध्यक्ष परसेल), देव सिंह भारती (विधानसभा अध्यक्ष सोशल मीडिया), शकील अहमद (ब्लॉक उपाध्यक्ष), हाजी शाहिद तुर्क (संगठन मंत्री), संदीप शाह (मंडलम अध्यक्ष अमरपुर), मनीष गायकवाड़ (मंडलम उपाध्यक्ष अमरपुर), मनोज ताराम, तोक सिंह मरावी एवं पत्रकार बलराम राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
