15°C New York
June 10, 2026
पेंच पार्क में कंकाल मिलने से मचा हड़कंप
Chhindwara Latest News Madhaya Pradesh

पेंच पार्क में कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

May 19, 2026

वन अधिकारियों का कहना मवेशी का है शव, कर रहे जांच

छिंदवाड़ा/बिछुआ।corn City। पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन अंतर्गत बंधान बीट थोटामाल में जंगल के बीच जले हुए कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही हडकंप मच गया। सोमवार को यहां पर ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने पहुंचे थे जहां राख और हड्डियों के अवशेष मिलने की सूचना मिली जिसके बाद डिप्टी रेंजर और वनरक्षक मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी है। हालांकि यहां पर वन अधिकारियों का कहना है कि मवेशी की हड्डियां हो सकती है। वहीं सवाल उठता है कि सुबह इस बात की सूचना मिलने के बावजूद पेंच नेशनल पार्क के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और मौके पर उपस्थित नहीं हुए।

ग्रामीणों को दिखा, तब वन विभाग को पहुंची जानकारी

इन दिनों तेंदूपत्ता संग्रहण का काम चल रहा है। इसी के चलते ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने सोमवार सुबह पहुंचे थे। इसी दौरान जंगल के सुनसान हिस्से में राख का ढेर और अस्थियां दिखी। इसे बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी वन विभाग को दी तब जाकर विभाग अलर्ट मोड पर आया। सूचना वन विभाग के थोटामाल सर्किल के अधिकारियों दी गई।

सवाल- जंगल के अंदर आग

इस पूरी घटना ने वन विभाग की गश्ती पर सवाल उठा दिया है। दरअसल वन विभाग के अमले द्वारा क्षेत्र में नियमित गश्त पेट्रोलिंग किए जाने का दावा किया जाता है। वहीं दसूरी ओर बफर जोन के घने जंगलों के बीच इस प्रकार की घटनाएं घट रही है।

इनका कहना है- हमें सूचना मिली है जिसके बाद स्टॉफ को जांच में भेजा गया है। इसकी जांच कराई जाएगी।

अतुल पारधी, एसडीओ

पेंच नेशनल पार्क