15°C New York
July 27, 2026
प्रभुप्रणाम ग्रुप द्वारा चिरैया के नाम परैया अभियान प्रारम्भ
Chhindwara Latest News Madhaya Pradesh मध्यप्रदेश

प्रभुप्रणाम ग्रुप द्वारा चिरैया के नाम परैया अभियान प्रारम्भ

May 23, 2026

Corn city ।छिन्दवाड़ा- प्रभुप्रणाम ग्रुप द्वारा प्रति वर्ष अनुसार, इस वर्ष भी चिरैया के नाम परैया अभियान को नवतपा प्रारम्भ पूर्व दि.23 मई 2026 दिन शनिवार को प्रारम्भ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न पार्को पर चिरैया,पक्षियों व जीव जंतुओं हेतु अन्न-जल के लिए परैया,सकोरा, जलपात्रों व अन्नपात्रों में जल-अन्न भरकर रखा जाता है। इस पुनीत कार्य के साथ-साथ, प्रभुप्रणाम ग्रुप द्वारा लगभग विगत तेरह वर्षों से लगातार मानव-प्याऊ, पषु-जलपात्र स्थापित किये जा रहे हंै। उक्त् सभी सेवाकार्य स्वैच्छिक तथा निःस्वार्थ व जनकल्याण हेतु ग्रुप द्वारा संचालित किये जाते हैं। स्थानीय प्रियदर्षिनी पार्क स्थल पर , आज के पुनीतकार्य में नगर पालिक निगम छि. से नरेष फरकसे, प्रभुकृपाषंकर यादव, स्थानीयजन में अभिषेक सोनी, संजय साहु, राजेष राजपूत, शुभम चैहान, संजय शेंडे आदि की सहभागिता रही।