15°C New York
May 27, 2026
Apk फाइल डाउनलोड करने से मोबाइल हुआ हैक पुलिस ने फिर किया पीड़ित की मदद
Chhindwara Latest News

Apk फाइल डाउनलोड करने से मोबाइल हुआ हैक पुलिस ने फिर किया पीड़ित की मदद

May 26, 2026

Apk फाइल डाउनलोड करने से मोबाइल हुआ हैक जुन्नारदेव पुलिस ने फिर किया पीड़ित की मदद* फ्रॉड होने से बचाया ली राहत की साँस

Corn city । जुन्नारदेव। साइबर फ्रॉड से पीड़ित हाजीक मंसूरी उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 संगम जुन्नारदेव के द्वारा थाना उपस्थित आकर बताया कि उसका मोबाइल हैक हो गया है और व्हाटस व्हाट्सप्प हैक होकर दूसरा व्यक्ति उसका व्हाट्सप्प चला रहा है.और उससे जुड़े लोगों के पास स्कैनर भेजकर पीड़ित के नाम से पैसा मांग रहा है थाना पर उपस्थित उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे के द्वारा मोबाइल को चेक करसर्वप्रथम उसका डाटा बंद कर उसमे. Apk के नाम से इंस्टॉल फाइल अनइंस्टॉल की तथा उसके नंबर पर कॉल फारवर्ड को *413 डायल कर निष्क्रिय किया गया तथा मोबाइल फोन को यथावत ठीक कर उसमे पुनः व्हाट्सएप इंस्टॉल कर ठीक से चालू कर पीड़ित को सुपुर्द किया गया एवम

ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पूर्व भी थाने के उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे के द्वारा कई लोगों के फोन हैक होने पर इसी तरह फ्रॉड होने से बचाया है. लोगों जुन्नारदेव थाने मे ही हेल्प मिल जा रही है

*_पुलिस की आम लोगों से अपील साइबर सुरक्षा के सम्बंध मे पुलिस द्वारा स्कूल बाजार सार्वजनिक स्थानों मे जो बाते बतायी जाती है उन्हें ध्यान पूर्वक सुनकर उनका पालन करें ताकि साइबर सम्बन्धी घटनाओ के शिकार से बच सके साथ APK नाम की किसी भी फाइल पर क्लिक कर डाउनलोड ना करने की सलाह दी होशियार रहे व्हाट्सप्प ग्रुप मे शादी कार्ड RTO चालान पीएम किसान निधि योजना राशन कार्ड इत्यादि नामों से APK वाली फाइल भेजते हैं जिसे लोग ठीक ढंग से पढ़ नहीं पाते और उसे क्लिक कर डाउनलोड कर लेते हैं जिससे मोबाइल फोन हैक हो जाता है!_*