Corn city छिन्दवाड़ा/31 मई 2026/ कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण, कृषि विभाग के अधिकारीगण, पशुपालन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में किसानगण उपस्थित थे। सभी ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
इसके अलावा प्रधानमंत्री जी के “मन की बात” कार्यक्रम का प्रसारण एसएससी उमरेठ समिति में भी जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों की उपस्थिति में दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और कार्यक्रम की सराहना की।
