15°C New York
July 28, 2026
लापरवाह प्राचार्य का फरमान – मीडिया के आने पर पाबंदी!
Chhindwara

लापरवाह प्राचार्य का फरमान – मीडिया के आने पर पाबंदी!

Jul 18, 2026

जम्बाकिराड़ी हाई स्कूल… मौत के मुहाने पर आदिवासी नौनिहाल, लापरवाह प्राचार्य का फरमान – मीडिया के आने पर पाबंदी!

जुन्नारदेव। विकासखंड जुन्नारदेव के हाई स्कूल जम्बाकिराड़ी से लापरवाही की एक ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जो कभी भी किसी मासूम की मौत का सबब बन सकती है। विद्यालय संचालन के दौरान स्कूल परिसर में बनी पानी की ऊंची टंकी पर छात्र बेखौफ होकर खेल रहे हैं। शिक्षकों की घोर लापरवाही के चलते इन आदिवासी बच्चों की जान हर पल खतरे में है।

तमाशा यहीं खत्म नहीं होता, स्कूल के समय कई बच्चे परिसर से बाहर मुख्य सड़क पर घूमते नजर आते हैं, जहाँ तेज रफ्तार वाहनों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह सीधे तौर पर मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ है, लेकिन जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी बंधी है। जब इस गंभीर लापरवाही और बच्चों की सुरक्षा में चूक को लेकर प्राचार्य नागोतिया से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने अपनी नाकामी छुपाने के लिए एक तानाशाही फरमान सुना दिया। प्राचार्य का कहना है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) की अनुमति के बिना मीडिया का परिसर में आना या किसी भी तरह की बातचीत करना मना है। सवाल यह उठता है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही इन शिक्षकों की कुंभकर्णी नींद टूटेगी?

 

विकासखंड श्रोत समन्यवक अधिकारी अरविंद डेहरिया से संबंधित विषय में जानकारी लेने की कोशिश की गई परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विकाश खंड शिक्षा अधिकारी से संबंधित विषय में बात की गई तो उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है जांच की जाएगी।