थाना जुन्नारदेव में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न
Corn city/ पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं एडिशनल एसपी श्री आशीष खरे एवं एसडीओपी जुन्नारदेव श्रीमती सोनम पाटिल के निर्देश पर आज दिनाँक 13/10/26 को थाना जुन्नारदेव में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक जे. मसराम एवं उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, पुलिस स्टाफ के साथ छिंदवाड़ा के ग्राम/नगर रक्षा समिति के जिला प्रमुख श्री शेषराव लाड़े के द्वारा बैठक आयोजित की गई.जिसमें पुराने सदस्यों को हटाकर नए सदस्यों को नियुक्त किया गया एवं उन्हें जिला प्रमुख श्री शेषराव लाड़े ने रक्षा समिति के कार्य से अवगत कराया एवं रक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस के साथ मिलकर किस तरह से कार्य करना है इस विषय पर पूरी जानकारी दी. आगामी त्योहारों में अपने आसपास के क्षेत्र में नजर रखने एवं किसी भी अप्रिय घटना होने या उसकी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने हेतु निर्देशित किया*..!!!
*थाना प्रभारी जे. एस.मसराम ने भी रक्षा समिति के सदस्यों को कानून संबंधी जानकारी दी एवं*
अपने आसपास के क्षेत्र में नजर रखने दुर्गा पंडाल की देखरेख
करने एवं कहीं भी
*कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु रक्षा समिति के सदस्यों को निर्देशित किये साथ ही आगे त्योहारों में दशहरा है उसके बाद दिवाली इन त्यौहार में अक्सर करके भीड़भाड़ बहुत होती है जिसमे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है इस और भी रक्षा समिति के सदस्यों को नजर रखने हेतु*
*निर्देशित किया गया साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने और जनमानस को इस कार्य हेतु जाग्रत करने हेतु निर्देशित किया गया*
*रक्षा समिति के सदस्यों को इस विषय पर पूरी जानकारी आज की इस बैठक में जिला एवं ग्राम नगर रक्षा समिति प्रमुख श्री शेषराव लाडे, थाना प्रभारी जे मसराम जी उप निरीक्षक श्री मुकेश डोंगरे जी स्टाफ आरक्षक निलेश पाल जी आरक्षक राम अवतार जी और आरक्षक अनिल उइके जी एवं समस्त थाना स्टाफ और ग्राम नगर रक्षा समिति थाना जुन्नारदेव के सभी सदस्य उपस्थित हुए*…!!!!!
