कार्यकाल समाप्त ,होने के बाद भी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को चार्ज न सौंपे जाने का लगाया आरोप
अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष एस.बी. इवनाती का कार्यकाल समाप्त ,होने के बाद भी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को चार्ज न सौंपे जाने का लगाया आरोप
CORN CITY छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शीलाराम अहिरवार ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष एस.बी. इवनाती का कार्यकाल 6 माह पूर्व ही समाप्त हो चुका है परंतु आज भी वे अपनी हठधर्मिता के चलते पद से त्यागपत्र और नव निर्वाचित को चार्ज नहीं दे रहे हैं । इस संबंध में श्री अहिरवार ने अपनी नई कार्यकारिणी के साथ कलेक्टर, एस.पी. एवं स्वयं पूर्व जिलाध्यक्ष एस.बी. इवनाती को पत्र प्रेषित कर तत्काल चार्ज देने की मांग की है । ज्ञात हो कि पूर्व जिलाध्यक्ष को इस संबंध में कई बार निर्देश दिये जाने के बाद भी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष का चुनाव कराने में असमर्थ रहने के बाद प्राप्त द्वारा शीलाराम अहिरवार को अजाक्स का जिलाध्यक्ष बनाया गया और पूर्व जिलाध्यक्ष पर यह भी आरोप है कि उन्होनें संघ को मजबूत करने के लिये कोई कदम नहीं उठाये एवं लगातार संघ विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाये गये हैं । ऐसी स्थिति में जब श्री इवनाती संघ के सदस्य भी नही रहे और नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को प्रभारी भी नहीं दिया तब जाकर पांच सदस्य की उपस्थिति में पंचनामा बनाकर सील बंद अलमारी में ताला लगाया गया । इतना ही नहीं श्री इवनाती ने संघ के सदस्यों से वसूल की गई चंदे की राशि 17 लाख 50 हजार रूपये का भी हिसाब आज दिनांक तक नहीं दिया गया है । नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कलेक्टर, एस.पी. को ज्ञापन सौंपकर तत्काल अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री इवनाती सेे चार्ज दिलवाने की मांग की है ।
