15°C New York
March 22, 2026
8 मजदूरों की 15 दिन की मजदूरी के पैसे किए गवन*
छिंदवाड़ा

8 मजदूरों की 15 दिन की मजदूरी के पैसे किए गवन*

Apr 8, 2022

*मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी 5 महीने से भटक रहे मजदूर*

*सरपंच सचिव की बडी लापरवाही 8 मजदूरों की 15 दिन की मजदूरी के पैसे किए गवन*

CCN/तामिया

तमिया/जनपद पंचायत तामिया के ग्राम पंचायत हिरीपठार का गांव मोहली माता जहां विगत 5 महीने पहले सीसी सड़क में 8 मजदूरों ने 15 दिन तक धूप में काम किया था लेकिन पंचायत सचिव सरपंच की लापरवाही के कारण मजदूरों को अभी तक नहीं मिला मजदूरी का दाम मजदूर अपनी मजदूरी के लिए भटक रहे हैं।

यह पंचायत का एक मामला नहीं है पंचायत द्वारा कई बार मजदूरों के पैसे गबन करने का मामला सामने आता रहा है ऐसा ही मोहली माता के मजदूरों के साथ हुआ है यहां सचिव सरपंच ने सीसी रोड निर्माण कराया है जिसमें मजदूरों से 15 दिन तक सड़क निर्माण में कार्य कराया गया सड़क निर्माण पूर्ण हो गया है लेकिन 5 महीने होने के बाद भी अभी तक लोगों को नहीं मिली अपनी मेहनत की कमाई के पैसे लोगों द्वारा सचिव सरपंच को कई बार फोन लगाएगा लेकिन पंचायत द्वारा आश्वासन ही दिया जाता है अभी तक लोगों को नहीं मिले मजदूरी के पैसे उच्च अधिकारी को ध्यान देते हुए मजदूरों को पैसे दिलाने चाहिए और ऐसे सचिव सरपंच पर कार्रवाई होनी चाहिए जिससे वह आने वाले समय में किसी मजदूर का पैसा नहीं रोक सके।*….प्रीतम सिंह की रिपोर्ट*