15°C New York
August 10, 2026
महाविद्यालय भवन की लेटर में लीपापोती कर हुआ लोकार्पण
Latest News Madhaya Pradesh

महाविद्यालय भवन की लेटर में लीपापोती कर हुआ लोकार्पण

Aug 6, 2026

CCN/ब्योरो रिपोट
मो,7067219272

डिंडोरी/डिंडोरी जिले के ब्लॉक मुख्यालय अमरपुर में 758,00 लाख रूपयो की लागत से शासकीय महाविद्यालय भवन का निर्माण किया गया जहां कक्षाएं संचालित करने छात्रों द्वारा चक्का जाम तक करना पड़ा था तब कहीं बमु मुश्किल 6 अगस्त गुरुवार को मुहूर्त निकाला और क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा एक सादे समारोह में फीता काटकर लोकार्पण किया गया महाविधालीन छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई लोकार्पण उपरांत छत पर देखने पर भवन की स्थिति देनीय नजर आई भवन का लेटर में जगह-जगह दरारें में सीमेंट की लीपापोती कर दी गई है जो साथ ही बिजली फिटिंग भी पूर्ण नहीं है फिर भी लोकार्पण कर दिया गया इस प्रकार कमजोर भवन में महा विद्यालय का संचालन छात्रों की भविष्य या जीवन से खिलवाड़ ही कहा जा सकता है शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार की लापरवाही बरतना क्षमा योग नहीं है इस भवन निर्माण में किए गए अनियमिताओं की चर्चा जोरों पर है तरह-तरह के आरोप लगाये जा रहे हैं महाविद्यालय ऐसी जगह निर्मित है जहां जाने में भी भारी मशक्कत करना पड़ता है कुछ छात्रों का कहना था कि भवन के लोकार्पण के पूर्व सड़क का भूमि पूजन किया जाना चाहिए तभी सुविधा पूर्वक महाविद्यालय तक पहुंचा जा सकता है अनेक लोग कीचड़ भारा रास्ता देखकर लौट गये कार्यक्रम स्थल तक पहुंच ही नहीं सके

इनका कहना है महाविद्यालय भवन का लोकपन बगैर किसी को सूचना दिए किया गया है कालेज तक पहुंचने सड़क तक नहीं है छात्रों को भी पहुंचने में परेशानियां होगी महेंद्र ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटीअमरपुर