अतिक्रमण हटाकर दुकानदारों व अस्पताल संचालक को दी सख्त हिदायत
शहर की यातायात व सुगमता हेतु नगर निगम का बड़ा एक्शन: मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से नागपुर रोड तक चला ‘रोको-टोको अभियान’; अतिक्रमण हटाकर दुकानदारों व अस्पताल संचालक को दी सख्त हिदायत
छिंदवाड़ा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने,
मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने तथा आम नागरिकों की राह आसान करने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गई है। नगर निगम आयुक्त श्री चंद्र प्रकाश राय के आदेशानुसार एवं अतिक्रमण अधिकारी श्री सागर बोरकर के कुशल नेतृत्व में निगम की टीम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख और व्यस्त क्षेत्रों में वृहद ‘रोको-टोको अभियान’ चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने तथा आम नागरिकों की राह आसान करने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गई है। नगर निगम आयुक्त श्री चंद्र प्रकाश राय के आदेशानुसार एवं अतिक्रमण अधिकारी श्री सागर बोरकर के कुशल नेतृत्व में निगम की टीम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख और व्यस्त क्षेत्रों में वृहद ‘रोको-टोको अभियान’ चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।अभियान के अंतर्गत मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से लेकर फव्वारा चौक तक सार्वजनिक सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को तत्काल हटवाया गया। इसके उपरांत फव्वारा चौक से नागपुर रोड स्थित इमलीखेड़ा चौराहे तक रोको-टोको अभियान चलाकर सभी फुटकर व्यापारियों को सड़क व फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की कड़ी हिदायत दी गई।
इसी क्रम में, चार फाटक ओवरब्रिज के नीचे अव्यवस्थित ढंग से बैठे फुटकर व्यापारियों को सड़क से हटाकर निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित कराया गया। साथ ही छोटे तालाब मार्ग से होते हुए आदिवासी म्यूजियम (संग्रहालय) तक अभियान चलाकर दुकानदारों एवं फुटकर व्यापारियों को अपनी सीमाओं में रहकर व्यापार करने की समझाइश दी गई। इसी मार्ग पर स्थित दुबे नर्सिंग होम के संचालक को भी अपने परिसर के निर्धारित क्षेत्र में ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बुधवार को बड़वन क्षेत्र अंतर्गत नागपुर रोड स्थित शराब दुकान के सामने भी मुस्तैदी से कार्रवाई की गई। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़कों को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु यह रोको-टोको अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
