हनुमान मंदिर तोड़ने एवं पुजारी को धमकी शिकायत एसडीएम को
CCN/ब्योरो रिपोट
मो,7067219272
डिंडोरी/डिडौरी ,जनपद पंचायत अमरपुर एवं डिंडोरी की
सीमा निगवानी घाट के ऊपर बने हनुमान मंदिर जहां प्रतिदिन पूजा पाठ एवं भंण्डारा की व्यवस्था होती है जिसका संचालन आसपास के ग्रामीणों द्वारा किया जाता है मंदिर में पुजारी की है सियत से प्रेम लाल यादव एवं तुलाराम धुर्वे राहते हैं भंण्डारा एवं नर्मदा परिक्रमावासीयो को भोजन की व्यवस्था की जाती है ग्रामीणों द्वारा भोजन बनाने हेतु एक रसोई घर का निर्माण किया जा रहा है जिस पर आपत्ति करते हुए मानसिंह, मन्नू सिंह, एवं संदेशी सिंह जो तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं जिनका कहना है कि यह जमीन हमारे पट्टे की है एवं पूर्व में मंदिर को छती पहुंचा चुके हैं मंदिर में आसपास अनेक गांवों के लोगों की आस्था जुड़ी है और शनिवार की साप्ताहिक रामायण पाठ भी किया जाता है जहां निगरानी, चटिया ,खजूरी , झिलमिला ,चांदपुर, पड़रिया ,धनवासी, अमरपुर आदि अनेक गांवों के भक्तजन एकत्रित होते हैं और अपने सहयोग से पूजा पाठ भंडारा आदि संचालित करते हैं जो वहां के पुजारी के साथ डिंडोरी के विश्व हिंदू परिषद के सदस्य गणों द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को आवेदन सौंप कर जांच उपरांत उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है
