15°C New York
July 28, 2026
कार से 1.45 लाख की अवैध शराब जप्त, 2 गिरफ्तार* आबकारी विभाग मौन
Chhindwara

कार से 1.45 लाख की अवैध शराब जप्त, 2 गिरफ्तार* आबकारी विभाग मौन

Jul 18, 2026

जुन्नारदेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: FORD FIGO कार से 1.45 लाख की अवैध शराब जप्त, 2 गिरफ्तार* आबकारी विभाग मौन

*जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा):*संतोष आमरे। कॉर्न सिटी । छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत, जुन्नारदेव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उमरेठ से जुन्नारदेव की ओर अवैध शराब परिवहन कर रही एक लाल रंग की FORD FIGO कार (MP-28-CA-7458) को ग्राम हनोतिया में नाकाबंदी कर पकड़ा।
शराब और वाहन जप्त:
कार की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके अंदर और डिग्गी में कुल 19 पेटियां देशी और विदेशी शराब मिली। जप्त शराब की कुल मात्रा 161.52 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,45,600 है। इसके अलावा, पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की गई ₹4.50 लाख कीमत की FORD FIGO कार को भी जप्त कर लिया है।
गिरफ्तारी और फरार आरोपी:
पुलिस ने कार में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
किसना यादव उर्फ लकी (24 वर्ष), निवासी छिन्दी कामथ।
राहुल डेहरिया (34 वर्ष), निवासी दमुआ।
पूछताछ में पता चला कि यह शराब उमरेठ शराब दुकान से रंजीत सूर्यवंशी (निवासी परासिया) और दुकान के सेल्समैन दुर्गेश सूर्यवंशी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई थी। इन दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।
आगे की कार्रवाई:
सभी चार आरोपियों के खिलाफ थाना जुन्नारदेव में आबकारी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जगोतिन मसराम, उनि. मुकेश डोंगरे, आरक्षक नीलेश पाल, योगेश जांगले, संस्कार बघेल, महेश उइके और अनिल उइके का महत्वपूर्ण योगदान रहा।