फोन पे मे जमा 75,669 रुपये साइबर फ्रॉड होने से जुन्नारदेव पुलिस ने बचाया
युवक का व्हाट्सएप हुआ हैक_*फोन पे मे जमा 75,669 रुपये साइबर फ्रॉड होने से जुन्नारदेव पुलिस ने बचाया
कॉर्न सिटी। जुन्नारदेव । संतोष आमरे । ।
आज शाम 6:00 बजे करीब दीपक राकेसिया पिता बनवारी लाल उम्र 27 वर्ष निवासी बिजोरी छाबड़ा के व्हाट्सएप में पीएम किसान योजना के नाम की . Apk वाली फाइल आने पर युवक के द्वारा उसे गलती से क्लिक कर डाउनलोड कर लिया जिस कारण साइबर फूड कनेक्ट करने वाले व्यक्ति ने उसका व्हाट्सएप एवं मोबाइल नंबर हैक कर उसके ग्रुप में एवं कांटेक्ट वालों को युवक का फर्जी एक्सीडेंट की घटना बता कर प्लास्टर लगी फोटो को व्हाट्सएप ग्रुप में सभी को भेज कर स्कैनर के माध्यम से पैसे की मांग करने लगा जब युवक के पास कुछ लोगों ने फोन किया तब मुझे समझ में आया कि उसका व्हाट्सएप हैक हो गया है तो वह तत्काल ही जुन्नारदेव थाना पहुंचा और उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे को अवगत कराया ! उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे के द्वारा मोबाइल को चेक करसर्वप्रथम उसका डाटा बंद कर उसमे. Apk के नाम से इंस्टॉल फाइल अनइंस्टॉल की तथा उसके नंबर पर कॉल फारवर्ड को *413 डायल कर निष्क्रिय किया गया तथा कस्टमर केयर से बात करके उसकी सिम को पुनः चालू करवाया गया एवम युवक के मोबाइल फोन को यथावत ठीक कर उसमे पुनः व्हाट्सएप इंस्टॉल कर ठीक से चालू कर पूर्व की भांति चालू करवाया एवं पीड़ित को तत्काल ही मदद दी गई. युवक के फोन पे खाते को चेक किया तो उसमें 75659 रुपए थे जो कि युवक के द्वारा जल्दी ही थाना उपस्थित आने पर पैसे फ्रॉड होने से बच गए.
* अभी कुछ दिनों से पुलिस मुख्यालय की तरफ से सेफ क्लिक 2.0 अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस के द्वारा विभिन्न स्थानों, बाजार चौक, स्कूलों बैंकों में जाकर साइबर फ्रॉड से होने वाले बचाव संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. पुलिस के द्वारा स्कूल बाजार सार्वजनिक स्थानों मे जो बाते साइबर क्राइम से सबंधित बतायी जाती है उन्हें ध्यान पूर्वक सुनकर उनका पालन करें ताकि साइबर सम्बन्धी घटनाओ के शिकार से बच सके साथ APK नाम की किसी भी फाइल पर क्लिक कर डाउनलोड ना करने की सलाह दी. व्हाट्सप्प ग्रुप मे साइबर फ्रॉड करने वाले अज्ञात व्यक्ति *शादी कार्ड, RTO चालान, पीएम किसान निधि योजना, राशन कार्ड* इत्यादि नामों से APK वाली फाइल भेजते हैं जिसे लोग ठीक ढंग से पढ़ नहीं पाते और उसे क्लिक कर डाउनलोड कर लेते हैं जिससे मोबाइल फोन हैक हो जाता है! *पुलिस ने बताया कि ऐसी साइबर फ्रॉड से संबंधित घटना होने पर तत्काल ही 1930 डायल कर अपनी शिकायत दर्ज कराए.*
