15°C New York
June 16, 2026
रात्रि में ट्रैक्टर चालक से मारपीट करने वाले युवकों को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर भेजा जेल
Chhindwara Madhaya Pradesh

रात्रि में ट्रैक्टर चालक से मारपीट करने वाले युवकों को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर भेजा जेल

May 24, 2026

कॉर्न सिटी। संतोष आमरे।दिनांक 22/05/26 की रात्रि क़रीबन 11:40 बजे जुन्नारदेव में चर्च तिराहा के पास में मैन रोड पर आरोपी गण अहबाब खान. अदनान खान, अशफ़ाक खान और एक अन्य व्यक्ति सभी निवासी जुन्नारदेव ने मिलकर फरियादी आदिवासी युवक श्यामू मर्सकोले निवासी उमराडी के साथ गंदी गंदी गालियां देकर हाथ मुक्कों से मारपीट की गई एवम उसके साथी रामू यदुवंशी के साथ भी हाथ मुक्कों से मारपीट की गई थी जिसकी रिपोर्ट पर थाना जुन्नारदेव में रात्रि में ही मे अपराध क्रमांक 190/26 धारा 126(2). 296(a), 115(2), 351(3), 3(5) bns एवम 3(1) द, ध,3(2)(va) एस सी एस टी ऐक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था जिसके तीन आरोपियों (1) अहबाब खान पिता मकबूल खान उम्र 28 वर्ष (2) अदनान खान पिता उमर खान उम्र 22 वर्ष एवम (3) अशफ़ाक अहमद मंसूरी पिता अब्दुल हाफिज मंसूरी उम्र 24 वर्ष खान सभी निवासी जुन्नारदेव को आज दिनाँक 23/05/26 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है. पुलिस ने स्पष्ट रूप से बताया है कि क्षेत्र मे गुंडागर्दी करने वाले और असामाजिक तत्वों को किसी भी रूप से छोड़ा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

इस त्वरित कार्यवाही में श्रीमान sdop महोदय जुन्नारदेव सुनील वरकडे के निर्देशन में उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक योगेश जांगले, आरक्षक संतोष धुर्वे की भूमिका रही.