पेंच नदी में जलस्तर घटा, नगर पालिका ने जनता से की संयम बरतने की अपील
कॉर्न सिटी। संतोष आमरे।जुन्नारदेव। भीषण गर्मी के चलते नगर के जलस्रोत ‘पेंच नदी’ में जलस्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण नगर में पेयजल व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि जल आपूर्ति सुचारू करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे-जैसे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, नगर पालिका द्वारा नियमानुसार पेयजल की सप्लाई की जाएगी।
नागरिकों से की गई अपील:
संकट की इस घड़ी में नागरिकों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की गई है।
पेयजल का दुरुपयोग न करने और पानी को व्यर्थ न बहाने का आग्रह किया गया है।
नागरिकों से नलों में टोंटी का प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और नगर पालिका का सहयोग करें।
