15°C New York
May 14, 2025
खिरसाडोह आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चो को शुद्ध पोषक आहार की……..
छिंदवाड़ा ताजा खबर

खिरसाडोह आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चो को शुद्ध पोषक आहार की……..

CCN
Jan 10, 2022

खिरसाडोह आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चो को शुद्ध पोषक आहार की जानकारी दी

किस प्रकार स्वस्थ जीवन जीना है और स्वस्थ आहार की जानकारी दी गई

 

परासिया/ शास. पेंचवेली स्नातकोत्तर महाविद्यालय परासिया की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा इकाई द्वारा बच्चो को किस प्रकार स्वस्थ जीवन जीना है और स्वस्थ आहार की जानकारी दी गई

प्राचार्य डॉ. पी. आर. चंदेलकर ,राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी गगन कुमार बरखानिया (छात्र इकाई) संतोषी रोमडे (छात्रा इकाई) के मार्गदर्शन में एनएसएस टीम लीडर मनेश भलावी ने नेतृत्व में खिरसाडोह आंगनवाड़ी केन्द्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बच्चो को पोस्टर के माध्यम से पोषक आहार की जानकारी दी गई सभी बच्चो की उम्र के अनुसार वजन और ऊंचाई मापा गया और फिर प्राथमिक शाला खिरसाडोह में भी बच्चो को शुद्ध पोषक आहार की जानकारी दी और मनेश ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार हाथो को धोना चाहिए बच्चो को मास्क वितरण किया गया उसके बाद बच्चो का उत्साह वर्धन के लिए जो बच्चा स्वस्थ अच्छे साफ कपड़े पहने हुए थे मास्क लगाया हुए थे उन्हे पुरुस्कार दिया गया सभी स्वयं सेवक के कोरोना प्रोटो कॉल का पालन किया सभी ने मास्क और सोशल डिस्टेंस का भी पालन किया