सांदीपनी विद्यालय का बहिष्कार दी गई समझाईस
CCN/ब्यूरो रिपोर्ट
7067219272
डिंडोरी। डिंडोरी शासन द्वारा खुड़िया में सांदीपनी विद्यालय भवन मानपुर में निर्माण किए जाने पर खुड़िया निवासियों द्वारा विरोध करते हुए स्वीकृत ग्राम खुड़िया में ही भवन
निर्माण करने अड़े रहे। परंतु भूमि उपलब्धता अनुसार शासकीय भूमि में निर्माण कर दिया गया। जिस भवन का लोकार्पण 15 जुलाई को किया जाकर भवन विभाग को हस्तांतरित किया गया। जिस भवन में 3 अगस्त से विद्यालय का संचालन प्रारंभ किया गया हैं। जहां की दर्ज संख्या लगभग 550 छात्रों की हैं। परंतु 6 अगस्त को विद्यालय की कुल उपस्थिति 50-60 छात्रों की ही रही। जब पुराने भवन में पहुंचे तब ज्ञात हुआ की खुड़िया के अभिभावक अपने बच्चों को खुड़िया में ही पढ़ना चाहते हैं। ग्रामीणों की मांग भी जायज हैं कारण की पुराने भवन में नए भवन की दूरी लगभग तीन किलोमीटर होगी। जिससे केजी वन एवं प्राथमिक शाला के बच्चे पैदल नहीं जा सकते। नवीन विद्यालय भवन के बीच में नदी एवं मुख्य मार्ग भी हैं। जहां वाहनों का आवागमन निरंतर होता रहता हैं। जोकि छोटे बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से बिल्कुल उचित नहीं हैं। जहां पर विरोध स्वारूप टेंट लगाकर छात्रों के साथ अभिभावक बैठे रहे। तब विकासखंड शिक्षा अधिकारी समनापुर मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और सहायक आयुक्त से मोबाइल पर वार्तालाप कर ग्रामीणों को प्रस्ताव भेजने को कहा गया। इसके साथ ही आश्वासन दिया गया कि जिला कलेक्टर से चर्चा उपरांत केजी वन से छठवीं तक के बच्चों की व्यवस्था खुड़िया में ही की जाएगी। तब तक छात्रावास निर्माण एवं वाहन व्यवस्था होने तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। कारण की अधिकांश खुड़िया के आसपास 9 गांवों के छात्र विद्यालय में दर्ज हैं।
