15°C New York
February 4, 2026
महंगा हुआ पानी, पब्लिक की जेब पर बढ़ा बोझ
छिंदवाड़ा

महंगा हुआ पानी, पब्लिक की जेब पर बढ़ा बोझ

Apr 6, 2022

छिंदवाड़ा। नए सत्र से शहर की पेयजल आपूर्ति का प्रभार बदल जाएगा। माह अपै्रल में मिलने वाली पेयजल आपूर्ति 15 प्रतिशत मंहगी हो जाएगी। इसके बाद 150 रुपए की जगह प्रत्येक माह 175 रुपए नल क नेक्शन का चार्ज लगने लगेगा। हालांकि माह अपैल में ही पूरे साल का नलजल चार्ज चुकता करने पर छूट भी दी गई है। इसके साथ ही भवन निर्माण एवं अन्य व्यावसायिक उपयोग पर लिए जाने वाले नल कनेक्शन के चार्ज को भी बढ़ाया गया है।
सोमवार को नगर निगम के वर्ष 2022-2023 के पास किए गए बजट में शासनादेश अनुसार उपभोक्ता प्रभार की दरो में प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उपभोक्ता प्रभार में वह राशि शामिल होती है कि जिसमें उपभोक्ता को दिए जाने वाली व्यवस्था के बदले चार्ज लिया जाता है।
निगम अधिकारियों ने बताया कि जल आपूर्ति सेवाओं के संचालन एवं रखरखाव पर व्यय की गणना अनुसार एक नल कनेक्शन पर 417 रुपए प्रति माह का व्यय होता है जबकि निगम को एक कनेक्शन पर 150 रुपए प्रतिमाह प्राप्त होता है। इस प्रकार निगम को 267 रुपए प्रतिमाह नुकसान वहन करना पड़ रहा है। इसलिए पेयजल सप्लाई प्रभार बढ़ाया गया है।